संदेश

अकबर बीरबल कहानियां लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भावों का चमत्कार

चित्र
भावों का चमत्कार एक बार सम्राट श्रेणिक भगवान महावीर के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक मुनिराज को अत्यंत क्रोध की मुद्रा में एक पेड़ के नीचे ध्यान में बैठे हुए देखा। सम्राट श्रेणिक ने उनको वंदन किया और सीधे भगवान महावीर स्वामी के समवसरण में गये और भगवान से मुनिराज के तीव्र क्रोध का कारण और इसका फल जानने की इच्छा रखी। भगवान ने कहा, "श्रेणिक! जिस समय तुम उधर से गुजर रहे थे, वे तीव्र क्रोध में मग्न थे। अगर थोड़ी देर ऐसे ही रहे तो सातवें नरक में जाएंगे। दरअसल बात यह है कि वे एक राजा थे और अपने बच्चे का अबोध अवस्था मे राजतिलक करके वह दीक्षित हो गए थे। उनके दीक्षित होने के बाद उनके मंत्रियों ने छल पूर्वक पूरा राज्य हथिया लिया और उनके बेटे और रानी को देश से निकाल दिया था।" फिर जब राजा श्रेणिक भगवान का धर्मोपदेश सुनकर लौटे तो वहाँ का माजरा देखकर अचंभित हो गए। देखा - महाराज को तो केवलज्ञान हो गया और सब ही देवता उनकी पूजा कर रहे थे। राजा श्रेणिक को देखकर आश्चर्य हुआ कि इनको केवल ज्ञान कैसे हो गया? वो वापस भगवान के पास गए और उन्होंने पूरी बात जानने की चेष्टा भ...

बच्चा और अकबर की दाढ़ी के बाल

चित्र
बच्चा और अकबर की दाढ़ी के बाल अकबर एक बार बीरबल के साथ हवाखोरी के लिए निकले। उन दिनों अकबर अपने साम्राज्य विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। अपनी सल्तनत में अपनी स्वीकृति के लिए भी अकबर ने लगातार कार्य किया था जिससे हर तरफ उनकी सराहना हो रही थी। रियाया में अपनी तारीफ होने की बातें सुनकर अकबर के मन में अभिमान होने लगा था कि वह सबसे बड़े हैं। हवाखोरी करते-करते अकबर ने अचानक बीरबल से पूछा- "बीरबल, बताओ, संसार में सबसे बड़ा कौन है?" बीरबल ने इस प्रश्न से यह समझ लिया कि अकबर इस समय अपनी सफलता के मद में चूर हैं और इस प्रश्न के उत्तर में उसके मुँह से सुनना चाहते हैं- 'जहाँपनाह! आप !' मगर यह जानते - बूझते भी बीरबल ने ऐसा कुछ नहीं कहा। अकबर ने जब दुबारा वही सवाल किया तब उनकी ओर देखते हुए बीरबल ने कहा- “जहाँपनाह! संसार में सबसे बड़ा हम किसी भी नन्हे बच्चे को कह सकते हैं जिसके सभी दाँत बाहर नहीं आए हों और जो बोलना सीख रहा हो !" बीरबल का जवाब सुनकर अकबर को निराशा हुई । खीज से भरकर अकबर ने पूछा - " तुम अपनी बात सिद्ध कर सकते हो बीरबल ?” " अवश्य कर सक...

नकली शेर - अकबर बीरबल की मजेदार कहानी

चित्र
नकली शेर - अकबर बीरबल की मजेदार कहानी बादशाह अकबर अपने पड़ोसी मुल्को से अच्छी मित्रता रखते थे। ऐसे ही एक फारसी मित्र थे जो की बहुत ही विशाल साम्राज्य के राजा थे ।बादशाह और उनका मित्र दोनों एक दुसरे को अक्सर पत्र लिखा करते और एक दुसरे से मजाक चलती रहती । बादशाह अक्सर चुटकले और शायरिया लिखकर भेजते। और फारसी का राजा उनको अक्सर तोहफे भेजा करता। एक दिन फारसी के राजा ने एक ऐसा तोहफा और पत्र भेजा जिसको देखकर बादशाह चौंक गये। तोहफे के अन्दर से एक पिंजरा और एक पत्र निकला । पिंजरे के अन्दर एक शेर था। बादशाह ने पत्र खोलकर देखा तो उसके अन्दर लिखा था की इस शेर को कैसे भी करके बाहर निकालना हैं और इस पिंजरे को खोलना भी नहीं हैं. और अगर ऐसा नहीं किया तो हम आपकी सल्तनत पर हमला करेंगे। बादशाह पत्र पढ़कर सोच मे पड़ गये । बादशाह ने तुरंत सभा बुलाई और उस पिंजरे और पत्र को सभी के सामने पेश किया । सभी को पत्र सुनाकर सभी से एक एक करके राय मांगी । उस दिन बीरबल किसी सरकारी काम से बाहर गए हुए थे। अकबर को इस बात का अफ़सोस था की बीरबल इस मुसीबत बला में उनके साथ क्यों नहीं हैं । पूरे दरबार में सभी एक दु...

अकबर बीरबल कहानियां

चित्र
अकबर बीरबल कहानियां * 1 बीरबल का जादू एक बार बादशाह अकबर के राज्य में काफी पानी की कमी हो गयी। बादशाह ने अपने मंत्री को बुलाया, और ढेरों रुपये देकर कहा कि पूरे राज्य में कुयें, तालाब बनवाये ।। मंत्री ने सिर्फ बादशाह के शहर में ही बनवाये, और सारा पैसा बचा लिया । मंत्री की ये चाल बीरबल जान गए। दरबार में बीरबल बोले की उन्होंने एक ऐसा जादू सीखा है जिससे वो तालाब और कुए गायब कर सकते है। अकबर ने जादू देखने की इछ्छा जतायी तब बीरबल उन्हें ने राज्य में ले गए और जहाँ जहाँ मंत्री ने कुए और तालाब नहीं बनवाए वह ले जाकर बोले की महाराज यहाँ पैर तालाब था जो मैंने गायब कर दिया । उन्होंने मंत्री की सारी चाल बादशाह अकबर को बताई। राजा ने मंत्री को बुलाया, और सी कुयें अपने पास से बनबाने की सजा सुनाई । और बीरबल को एक हजार सोने के सिक्के इनाम में दिए। बादशाह अकबर बीरबल से बहुत खुश हुए। 2* कौन गधा तम्बाकू खाता है बीरबल तम्बाकू खाया करते थे, मगर अकबर बादशाह नहीं खाते थे। एक दिन अकबर बादशाह को लज्जित करने के लिए सैर का बहाना करके तम्बाकू के खेत में ले गए। वहां जाकर उन्होंने एक गधा खेत में चरने के ल...