अकबर बीरबल कहानियां

अकबर बीरबल कहानियां

*1 बीरबल का जादू

एक बार बादशाह अकबर के राज्य में काफी पानी की कमी हो गयी। बादशाह ने अपने मंत्री को बुलाया, और ढेरों रुपये देकर कहा कि पूरे राज्य में कुयें, तालाब बनवाये ।।
मंत्री ने सिर्फ बादशाह के शहर में ही बनवाये, और सारा पैसा बचा लिया । मंत्री की ये चाल बीरबल जान गए।
दरबार में बीरबल बोले की उन्होंने एक ऐसा जादू सीखा है जिससे वो तालाब और कुए गायब कर सकते है।
अकबर ने जादू देखने की इछ्छा जतायी तब बीरबल उन्हें ने राज्य में ले गए और जहाँ जहाँ मंत्री ने कुए और तालाब नहीं बनवाए वह ले जाकर बोले की महाराज यहाँ पैर तालाब था जो मैंने गायब कर दिया ।

उन्होंने मंत्री की सारी चाल बादशाह अकबर को बताई। राजा ने मंत्री को बुलाया, और सी कुयें अपने पास से बनबाने की सजा सुनाई ।
और बीरबल को एक हजार सोने के सिक्के इनाम में दिए। बादशाह अकबर बीरबल से बहुत खुश हुए।

2* कौन गधा तम्बाकू खाता है

बीरबल तम्बाकू खाया करते थे, मगर अकबर बादशाह नहीं खाते थे। एक दिन अकबर बादशाह को लज्जित करने के लिए सैर का बहाना करके तम्बाकू के खेत में ले गए। वहां जाकर उन्होंने एक गधा खेत में चरने के लिए छुड़वा दिया। जब गधे ने तम्बाकू नहीं खाई तो अकबर बादशाह बोले- “बीरबल! देखो, तम्बाकू कैसी बुरी चीज है। इसे गधा तक नहीं खाता ।

“हां जहांपनाह! यह सच है, गधे तम्बाकू नहीं खाते, इंसान ही खाते हैं", बीरबल ने जवाब दिया ।

बीरबल का यह कटाक्ष सुनकर बादशाह अकबर शर्म से पानी-पानी हो गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mahakta Aanchal story in Hindi - ❤️दिल से जब दिल मिले❤️ - महकता आंचल स्टोरी

mahakta Aanchal story in Hindi -ढेर हुआ ताज महल -महकता आंचल स्टोरी - राजिया मेंहदी

जीवन की यात्रा-Hindi Motivational Story