बच्चा और अकबर की दाढ़ी के बाल

बच्चा और अकबर की दाढ़ी के बाल
अकबर एक बार बीरबल के साथ हवाखोरी के लिए निकले। उन दिनों अकबर अपने साम्राज्य विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। अपनी सल्तनत में अपनी स्वीकृति के लिए भी अकबर ने लगातार कार्य किया था जिससे हर तरफ उनकी सराहना हो रही थी। रियाया में अपनी तारीफ होने की बातें सुनकर अकबर के मन में अभिमान होने लगा था कि वह सबसे बड़े हैं। हवाखोरी करते-करते अकबर ने अचानक बीरबल से पूछा- "बीरबल, बताओ, संसार में सबसे बड़ा कौन है?"
बीरबल ने इस प्रश्न से यह समझ लिया कि अकबर इस समय अपनी सफलता के मद में चूर हैं और इस प्रश्न के उत्तर में उसके मुँह से सुनना चाहते हैं- 'जहाँपनाह! आप !' मगर यह जानते - बूझते भी बीरबल ने ऐसा कुछ नहीं कहा। अकबर ने जब दुबारा वही सवाल किया तब उनकी ओर देखते हुए बीरबल ने कहा- “जहाँपनाह! संसार में सबसे बड़ा हम किसी भी नन्हे बच्चे को कह सकते हैं जिसके सभी दाँत बाहर नहीं आए हों और जो बोलना सीख रहा हो !"

बीरबल का जवाब सुनकर अकबर को निराशा हुई । खीज से भरकर अकबर ने पूछा - " तुम अपनी बात सिद्ध कर सकते हो बीरबल ?” " अवश्य कर सकता हूँ, जहाँपनाह! यदि आप मुझे थोड़ी मोहलत दे दें!" बीरबल ने उत्तर दिया।

" जितनी चाहो, मोहलत ले लो लेकिन याद रखो, जब तक तुम बच्चे को बड़ा प्रमाणित नहीं करोगे तब तक तुम्हें दरबार में हाजिरी लगाने की इजाजत नहीं मिल सकती।” अकबर ने तल्ख होते हुए कहा । “जो आज्ञा।” बीरबल ने कहा और चुप हो गया। वह समझ चुका था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mahakta Aanchal story in Hindi - ❤️दिल से जब दिल मिले❤️ - महकता आंचल स्टोरी

mahakta Aanchal story in Hindi -ढेर हुआ ताज महल -महकता आंचल स्टोरी - राजिया मेंहदी

जीवन की यात्रा-Hindi Motivational Story